{"_id":"622443a6e9de1c25e51c2aa8","slug":"congress-jammu-kashmir-in-charge-rajni-patil-will-do-a-six-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव: कांग्रेस की जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल करेंगी छह दिवसीय दौरा, सदस्यता अभियान की करेंगी समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव: कांग्रेस की जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल करेंगी छह दिवसीय दौरा, सदस्यता अभियान की करेंगी समीक्षा
Sun, 06 Mar 2022 10:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:46 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रदेश प्रभारी पाटिल आठ से 13 मार्च तक दौरे पर रहेंगी। इसमें पहले चार दिन जम्मू और बाकी कश्मीर में रहेंगी।
विज्ञापन
rajni patil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव और परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जेएंडके की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल जम्मू-कश्मीर के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह संगठनात्मक मामलों के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में शुरू हो रहे डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद उनका प्रदेश का यह पहला दौरा है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रदेश प्रभारी पाटिल आठ से 13 मार्च तक दौरे पर रहेंगी। इसमें पहले चार दिन जम्मू और बाकी कश्मीर में रहेंगी।
विज्ञापन
वह पार्टी के डीडीसी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों से संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक लेंगी। प्रदेश में जिला स्तर की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी। उनका जम्मू में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शिरकत करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उनका श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में 12 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना भी प्रस्तावित है। इस दौरे में परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस रिपोर्ट का पहले ही विरोध कर रही है।