फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress Jammu and Kashmir and Ladakh in charge Rajni Patil said raise voice against anti people policies of government

रजनी पाटिल बोलीं: सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं

Mon, 19 Jul 2021 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 12:05 PM IST
सार

पाटिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से हाहाकार की स्थिति है।

विज्ञापन
Congress Jammu and Kashmir and Ladakh in charge Rajni Patil said raise voice against anti people policies of government
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रभारी रजनी पाटिल ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को आवाज बुलंद करते रहने को कहा है। श्रीनगर पार्टी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में रजनी पाटिल ने कहा कि आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए कांग्रेस को तैयार रहने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर एक की पार्टी है जो लोगों के हित में काम करती रही है और कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एकजुट होकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। बैठक के दौरान उड़ी और पुलवामा के कई काउंसलर भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन चक सादिक खान: खूंखार आतंकी अबू अकरम का हुआ खात्मा, 2017 से सिरदर्द बना था ये दहशतगर्द    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed