{"_id":"64b849ce6b248d7f9a0656c7","slug":"congress-election-bjp-jammu-news-c-10-jam1006-164915-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: यूएलबी और पंचायत चुनाव से पहले हो परिसीमन, प्रदेश कांग्रेस ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: यूएलबी और पंचायत चुनाव से पहले हो परिसीमन, प्रदेश कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
Thu, 20 Jul 2023 04:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:07 PM IST
सार
विकार रसूल वानी ने गैर स्थानीय लोगों पर लक्षित हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से पूछा कि आम आदमी, विशेषकर कमजोर वर्गों, जो हाल के दिनों में निशाना बने हैं कि सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में शामिल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय निकाय चुनाव (यूएलबी) और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, लेकिन संतुलन बनाने के लिए पंचायतों और यूएलबी का निष्पक्ष पारदर्शी परिसीमन और आरक्षण का रोटेशन किया जाना चाहिए। पार्टी बाहरी लोगों को प्लॉट देने, बिजली के स्मार्ट मीटर, संपत्ति कर, राशन में कटौती, पेंशन बंद करने आदि सार्वजनिक मुद्दों को चुनाव में भाजपा के खिलाफ एजेंडा बनाएगी।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने गैर स्थानीय लोगों पर लक्षित हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से पूछा कि आम आदमी, विशेषकर कमजोर वर्गों, जो हाल के दिनों में निशाना बने हैं कि सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं की गई। नया महागठबंधन इंडिया 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।
विज्ञापन
अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि और रिकॉर्ड बेरोजगारी नागरिकों के एजेंडे में सबसे ऊपर है। जो गरीबों के लिए आवाज उठाता है उसे मोदी सरकार की एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जाता है। स्मार्ट सिटी की आड़ में तरह-तरह से अनावश्यक टैक्स वसूले जा रहे हैं। संपत्ति कर, जल कर में बढ़ोतरी, टोल टैक्स के अलावा प्रीपेड बिजली कर से जेब पर बोझ डाला गया है। जेएमसी और जेडीए अस्पतालों और सड़कों के किनारे पार्किंग पर भारी कर वसूल रहे हैं, जबकि यातायात पुलिस भी परेशान कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार ने टैक्स वसूलने और लोगों को परेशान करने के लिए नियम लागू किए हैं, जैसे छोटे निर्माण और नवीनीकरण के लिए ग्रामीण विकास विभाग और एसडीएम से अनुमति लेना, पानी, कुएं, हैंडपंप आदि पर कर, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में या तो कोई आपूर्ति नहीं है या अनियमित आपूर्ति है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, बलवान सिंह, त्रिलोक सिंह बाजवा, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।