फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress don't choose cm on communal basis

कांग्रेस धर्म के आधार पर सीएम नहीं चुनती

Thu, 20 Nov 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 20 Nov 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
congress don't choose cm on communal basis

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह धर्म के नाम पर मुख्यमंत्री नहीं चुनेगी। कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और जम्मू-कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी ने अपने ही मंत्री के बयान पर स्पष्ट किया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर कभी सीएम नहीं चुनती। अवाम द्वारा चुन कर विधानसभा में पहुंचने वाले कांग्रेसी विधायक ही अपना लीडर चुनेंगे।

विज्ञापन


अंबिका कांग्रेसी मंत्री के उस बयान पर पूछे सवाल का जवाब दे रहीं थीं, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदू मुख्यमंत्री चुनने की बात कही थी। कांग्रेस वाइस प्रेसीडेंट राहुल गांधी युवाओं को आगे लाने की बात करते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में टिकट देने के दौरान युवाओं को खास प्रतिनिधित्व नहीं मिला।
विज्ञापन


इस सवाल पर अंबिका ने कहा कि ऐसा नहीं है। चुनाव के दौरान टिकट देने के लिए कांग्रेस का एक पूरा तंत्र काम करता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। उस दौरान युवाओं की दावेदारी पर भी विचार किया गया था। चूंकि इस बार चुनाव में एक-एक सीट महत्व रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए काफी सोच समझकर मजबूत दावेदारों को टिकट दी गई है। यह बात युवा नेता भी अच्छी तरह जानते हैं। कई स्थानों पर युवाओं का दावा मजबूत था, वहां उन्हें टिकट दिया गया है। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य भाजपा जैसी पार्टियों को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस रियासत में बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।

परिणाम के बाद ही गठबंधन पर होगा विचार: सोज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने स्पष्ट किया कि रियासत में चुनाव के दौरान अभी किसी भी पार्टी से गठबंधन पर विचार नहीं हुआ है। सोज ने कहा कि परिणाम आने के बाद देखा जाएगा कि किसी पार्टी से गठबंधन करने की जरूरत है या नहीं।


जरूरत हुई तो उसी समय गठबंधन पर विचार होगा। सोज ने स्पष्ट किया कि घाटी के लोग जानते हैं कि कांग्रेस ही उन्हें विकास के लिए सरकार प्रदान कर सकती है। रिफ्यूजियों के पैकेज के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पहले ही इसे बना दिया था। लेकिन अब उस पर श्रेय लेने की होड़ मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed