जोजिला टनलः नितिन गडकरी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जोजिला दर्रा सुरंग परियोजना संबंधी ठेका मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि इस सुरंग परियोजना का 10,050 करोड़ रुपये का ठेका आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को देना ‘उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला’ था।
पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय देख रहे गडकरी ने इस ठेके को देने में कथित रूप से सीवीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।
आरोप ‘पूरी तरह से गलत’ हैं
हालांकि, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भ्रष्टाचार के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सिंह के आरोप ‘पूरी तरह से गलत’ हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पारदर्शी ई-टेंडर प्रणाली का पालन किया है।
उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उनका पुत्र निखिल आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में निदेशक था। सिंह ने दावा किया कि यह कितनी आश्चर्यजनक और अनसुनी बात है कि जम्मू-कश्मीर में इस विशाल परियोजना के लिए आईआरबी एकमात्र बोलीदाता थी।
सिंह ने आरोप लगाया कि आईआरबी के प्रमुख दत्तात्रेय म्हाइस्कर के साथ व्यावसायिक संबंध थे। दत्तात्रेय के पास गडकरी की विवादित कंपनी पूर्ति ग्रुप के शेयर थे।