फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conflict in between relatives

Jammu News: बहन के जेठ ने तेजधार हथियार से वार कर साले को किया घायल

विज्ञापन
Conflict in between relatives
पीड़ित ने बताया - मामूली कहासुनी पर कर दिया हमला, बहन को भी करते थे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे के वार्ड 13 में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल की पहचान अशोक कुमार मूल निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

घायल व्यक्ति का कहना है कि वह अपनी छोटी बहन के घर आया हुआ था। मामूली कहासुनी पर उसकी बहन के जेठ पुरुषोत्तम लाल पुत्र बलदेव राज निवासी बिश्नाह ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके चलते वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया। अशोक ने बताया कि उसकी छोटी बहन सिमरनजीत को उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं। कुछ दिन पहले सिमरनजीत की पति के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उसके पति व जेठ में झगड़ा हो गया था। जानकारी के मुताबिक सिमरनजीत ने अशोक को फोन कर माइके ले जाने के लिए कहा। दूसरे दिन अशोक और उसकी अन्य बहन रेखा सिमरनजीत को लेने उसके ससुराल आए थे। इस दौरान जेठ से कहासुनी हुई तो उसने अशोक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed