फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condolence

पूर्व रणजी खिलाड़ी को नम आंखो से विदाई दी

विज्ञापन
condolence
आरएस पुरा। आनंदपुर साहिब में रविवार को मैराथन में हृदय गति रुकने से मारे गए पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन को नम आंखों के साथ सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। दस वर्षीय बेटे केतन महाजन ने पिता को मुखाग्निी दी।
विज्ञापन

प्रणव महाजन की अंतिम यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, एसपी सुरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, बाजार एसोसिएशन प्रधान सचिन चोपड़ा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि आरएस पुरा निवासी व पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन रविवार को आनंदपुर साहिब पंजाब में बैसाखी मैराथन में भाग लेने गए थे। दौड़ने के बाद उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार शाम को प्रणव का शव उनके पैतृक कस्बे पहुंचा। प्रणव की मौत से कस्बे में शोक की लहर रही। सोमवार को बाजार एसोसिएशन की ओर से दोपहर तक दुकानों बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed