{"_id":"633f1d7102358633744f5545","slug":"condolence-ramban-news-jmu2696123188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मृत मिले जवान का रामबन में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मृत मिले जवान का रामबन में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
condolence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पंजाब में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए सीआरपीएफ के एक जवान का वीरवार सुबह रामबन के रामसू स्थित पैतृक गांव खरवां में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
अधिकारियों ने कहा कि रामसू के खारवां गांव निवासी वसीम अफजल (34) पंजाब के पठानकोट से 25 सितंबर 2022 को लापता हो गए थे। इस दौरान वह झारखंड में अपनी तैनाती के स्थान से घर लौट रहे थे। परिजनों ने पंजाब में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक जवान के परिजनों ने बताया कि उसका शव बुधवार को पंजाब के मिरथल गांव में खेत से बरामद किया गया। कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वीरवार तड़के जवान का शव उसके पैतृक गांव खारवां रामसू पहुंचा।
जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सीआरपीएफ की ओर से अंतिम संस्कार से पहले पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जवान के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मृतक जवान के परिजनों ने प्रशासन और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच की अपील की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।