{"_id":"65873b0dbc06b1e06001a0d9","slug":"condolence-program-samba-news-c-289-1-sjam1009-1438-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैटल ऑफ बसंतर के हीरो शहीद अरुण खेत्रपाल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैटल ऑफ बसंतर के हीरो शहीद अरुण खेत्रपाल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सांबा सोशल क्लब और सेना की 66 आर्म्ड ने वीर भूमि पार्क में कार्यक्रम करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क में सांबा सोशल क्लब और सेना की 66 आर्म्ड ने कार्यक्रम करवाया। इसमें 1971 की भारत-पाक जंग के बैटल ऑफ बसंतर के हीरो सेकेंड लेफ्टिनेंट परमवीर चक्र विजेता शहीद अरुण खेत्रपाल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक शर्मा व शहीद के भाई मुकेश खेत्रपाल मुख्यातिथि, जबकि एसएसपी बेनाम तोष, सेना के कमांडिग अधिकारी शिशिर जुनैजा, पदमश्री मोहन सिंह सलाथिया विशेष अतिथि रहे।
उपायुक्त व एसएसपी ने शहीद की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेना के जवानों ने बैंड से राष्ट्रगान की धुन बजाई। शहीद के भाई ने परिवार के साथ शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। सनद रहे कि 1971 की जंग में अरुण खेत्रपाल की पलटन सांबा के बसंतर दरिया के किनारे थी। युद्ध छिड़ा तो अरुण टैंक लेकर बसंतर के रास्ते दुश्मन को खदेड़ने में जुट गए। अधिकारियों ने मैसेज कर उसे वापस आने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पाकिस्तान की आर्टिलरी का गोला उनके टैंक को लग गया, जिसमें वह शहीद हो गए। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान अनिल गु्प्ता, रंजु गुप्ता, अजय सिंह मौजूद थे।