फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condition of intruder caught in Samba jammu kashmir border is stable

जम्मू-कश्मीर: सांबा में पकड़े गए घुसपैठिए की हालत स्थिर, अब तक बताई सिर्फ इतनी सी बात

Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा के बैनगलाड क्षेत्र में बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के जवानों की ओर से की गई फायरिंग में वह घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
condition of intruder caught in Samba jammu kashmir border is stable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में सांबा के बैनगलाड़ बॉर्डर पर पकड़े गए घुसपैठिए का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी है। उसे सुरक्षाबलों ने सीमा पर घायल अवस्था में पकड़ा था। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। वह बार-बार बेहोश भी हो रहा है। इस कारण उससे पूछताछ नहीं हो पा रही कि आखिर वह किस मकसद से सीमा में घुसा था।

विज्ञापन


घुसपैठिए ने अपना नाम असीम निवासी लाहौर बताया था। पाकिस्तान की ओर से बीते एक महीने में दो बार बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई है। आठ बार पाकिस्तान के ड्रोन बॉर्डर पर नजर आ चुके हैं। तीन बार बीएसएफ ने पाकिस्तान के ड्रोन पर फायरिंग की है। तीन ही बार ड्रोन से फेंके गए हथियारों को बरामद किया है।
विज्ञापन


इससे साफ हे कि पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ हर हाल में कराना चाहता है। सूत्रों का कहना है कि इस समय वाहनों की मूवमेंट काफी कम है। सिर्फ जरूरी सामान लेकर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसमें मुख्य रूप से ट्रक ही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रकों की अधिक आवाजाही सांबा से वाया मानसर और उधमपुर से होकर श्रीनगर हो रही है। ऐसे में आतंकी संगठन इस फिराक में हैं कि सांबा बॉर्डर से आतंकियों की घुसपैठ कराई जाए। ड्रोन से हथियार फेंककर आतंकियों के पास पहुंचाए जाएं और इनको फिर कश्मीर पहुंचाया जाए। बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी हालत में इस तरह के प्रयास बंद नहीं हुए हैं। बीएसएफ पूरी तरह से सतर्क है।

यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed