फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   computer teachers post are vacant in government schools

स्कूलों को कंप्यूटर तो मिले लेकिन शिक्षक नहीं

Sun, 01 Feb 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Feb 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
computer teachers post are vacant in government schools

जम्मू संभाग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान उपलब्ध करवाने के लिए एसएसए के तहत कंप्यूटर तो उपलब्ध करवाए गए, लेकिन शिक्षक नही मिल पाए। आज भी कई स्कूलों में यह कंप्यूटर शो पीस बने हुए हैं। कुछ स्कूलों में दस दिन का प्रशिक्षण देकर शिक्षकों से ही काम चलाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को अधूरा ज्ञान ही मिल पा रहा है।

विज्ञापन


 शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर वरदान बन चुका है। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को भी कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए सर्व शिक्षा विभाग के तहत शिक्षा विभाग ने 2008 में जम्मू संभाग के कुछ सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध करवाए थे। प्रत्येक जिले में करीब 35 मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन


इन 35 स्कूलों में पांच-पांच कंप्यूटर है। इन कंप्यूटरों से विद्यार्थियों को कंप्यूटर बेसिक ज्ञान उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। पर आज तक शिक्षकों के बिना यह मुमकिन नहीं हो पाया है।। कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने स्कूल का रिकार्ड संभालने के लिए इनका इस्तेमाल शुरू कर दिया। कुछ जिलों में इन कंप्यूटरों को जेडईओ कार्यालय में पहुंचा कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रयास करने के बाद भी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक के पद को मंजूरी नहीं मिल सकी है। फिर भी इसके लिए प्रयास जारी है। (आरए इंकलाबी, डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed