{"_id":"875a0d52f07ab8af3aebf1b988bd8385","slug":"composite-culture-management-diploma-start-in-ju","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप पीजी कर चुके हैं तो ये खबर जरुर पढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप पीजी कर चुके हैं तो ये खबर जरुर पढ़े
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू में कंपोजिट कल्चर मैनेजमेंट विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई कराई जा रही है। विभिन्न विषयों से पीजी कर चुके विद्यार्थी यह डिप्लोमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके तहत विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और रिसर्च जैसे कार्यों की जानकारी दी जाती है। इस डिप्लोमा से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, मनोविज्ञान और विविधता प्रबंधन के गुर सिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कैंपस के बिजनेस स्कूल के इंटरनेशनल सेंटर फार क्रास कल्चरल रिसर्च एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग में यह डिप्लोमा करवाया जा रहा है, जिसमें कुल तीस सीटें हैं।
विज्ञापन
इस डिप्लोमा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख छह अगस्त है। सेंटर की डायरेक्टर प्रो. नीलू रोमेत्रा ने बताया कि स्नातक के बाद विद्यार्थियों के लिए कई डिप्लोमा कोर्स होते हैं।
लेकिन एमए कर चुके विद्यार्थियों के लिए कोई डिप्लोमा नहीं होता है। इसी के तहत यूनिवर्सिटी कैंपस में पीजी कर चुके विद्यार्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा रखा गया है।
डिप्लोमा का उद्देश्य है अकादमिक क्षेत्र में शिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में नई स्कीम के जरिये महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी दी जा सके। वहीं विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा के अलावा बिजनेस एटीकेट्स भी सिखाया जाता है।