फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Complete the hostel work by the 25th without fail.

Jammu News: हॉस्टल का काम हर हाल में 25 तक करें पूरा

Sat, 19 Sep 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 19 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Complete the hostel work by the 25th without fail.
उपायुक्त ने जीएमसी परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त ने शुक्रवार को बैली में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) परिसर का व्यापक दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न घटकों का जायजा लिया और जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के समयबद्ध निष्पादन में बाधा बन रही समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें तुरंत दूर करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को 25 सितंबर तक छात्र और छात्रा हॉस्टल के सभी लंबित कार्यों को हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने के लिए डबल-शिफ्ट में कार्य शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ तय समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने संपर्क सड़कों के निर्माण और रखरखाव में तेजी लाने तथा स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार काम समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed