फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Complete projects to stop water going to Pakistan soon said Union Water Power Minister

जल्द ही तड़पेगा पाकिस्तान, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पानी रोकने का काम पूरा करें

Thu, 23 Jan 2020 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Complete projects to stop water going to Pakistan soon said Union Water Power Minister
रावी और उज्ज दरिया के पानी को पाकिस्तान में जाने से रोकने की कवायद तेज

रावी और उज्ज दरिया के पानी को पाकिस्तान में जाने से रोकने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों दरिया पर बिजली व सिंचाई की परियोजनाओं के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को परियोजनाओं का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे शेखावत ने कहा कि रावी और उज्ज दरिया सिंधु जल संधि में नहीं आते है। इसके पानी पर पूरी तरह से भारत का नियंत्रण है। एक भी बूंद पानी भी पड़ोसी देश को नहीं लेने दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


शाहपुर कंडी परियोजना के दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री उज्ज परियोजना की जानकारी लेने उज्ज बैराज जसरोटा पहुंचे। परियोजना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर नए सिरे से तैयार की गई है। इसमें अब 196 मेगावाट बिजली तैयार होगी। जलाशय 34.5 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। अधिकारियों ने परियोजना के नक्शे भी दिखाए। परियोजना के लिए पर्यावरण और वन्यजीव विभाग की क्लीयरेंस हासिल करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर कंडी परियोजना का काम अक्तूबर, 2018 में शुरू हुआ था। इसमें पंजाब की ओर साठ फीसदी काम चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के हिस्से वाले काम को अक्तूबर, 2020 में शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि परियोजना की तय समयसीमा दिसंबर, 2021 है। मंत्री ने क्लीयरेंस हासिल करने का काम जल्द करने और जम्मू-कश्मीर की ओर भी काम को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed