{"_id":"638fa7c218288455ba46d74f","slug":"compitition-jammu-news-jmu273857477","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्लोक पाठ में चाहत ने झटका प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्लोक पाठ में चाहत ने झटका प्रथम स्थान
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में गीता जयंती के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करवाई गई श्लोक पाठ स्पर्धा में जम्मू संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों और जेयू के अन्य विभागों के लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्पर्धा में प्रथम स्थान संस्कृत विभाग की छात्रा चाहत भलवाल ने प्राप्त किया। द्वितीय प्रिया सागर और तृतीय स्थान परेड कॉलेज की निकिता शर्मा ने प्राप्त किया। इसमें डोगरी विभाग, अंग्रेजी विभाग, उर्दू विभाग, परेड कॉलेज, एमएएम कॉलेज, उधमपुर कॉलेज, पुरमंडल कॉलेज, नौशेरा कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कला संकाय की डीन प्रो. सुचेता पठानिया उपस्थित रहीं। विश्ष्टि अतिथि के रूप में उर्दू विभाग के अध्यक्ष रियाज अहमद और पंजाबी विभाग अध्यक्ष प्रो. बलजीत कौर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रामप्रताप वेदालंकार, कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता एवं संस्कृत विभाग के विभाग अध्यक्ष मौजूद थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में अमेरिका से आए कश्मीर दर्शन के विशेषज्ञ जॉर्ज ने सभी छात्रों को अभिनव गुप्त की गीता में लिखे स्पष्टीकरण से अवगत करवाया।
संस्कृत विभाग की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों को संस्कृत भाषा का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रिय आर्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कामिनी शर्मा ने प्रस्तुत किया।