{"_id":"60da17678ebc3e9e943e3471","slug":"commandos-and-anti-drone-guns-deployed-in-military-establishments-in-jammu-due-to-drone-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बढ़ाई गई: सैन्य प्रतिष्ठानों पर एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात, सभी सैन्य कैंपों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बढ़ाई गई: सैन्य प्रतिष्ठानों पर एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात, सभी सैन्य कैंपों में अलर्ट
Tue, 29 Jun 2021 06:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:37 AM IST
सार
वायुसेना स्टेशन में भी एंटी ड्रोन गन वाले एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं। हालांकि, सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सभी कैंप अलर्ट पर जरूर रखे गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार दो दिनों से ड्रोन हमलों के चलते सैन्य प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात किए गए हैं। खतरे को देखते हुए किसी भी जगह ड्रोन उड़ता देख जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी सेना मुख्यालयों, यूनिटों, कैंपों में जवानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
वायुसेना स्टेशन में भी एंटी ड्रोन गन वाले एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं। हालांकि, सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सभी कैंप अलर्ट पर जरूर रखे गए हैं। दो दिन से लगातार दो ड्रोन वारदातों से सुरक्षा को खतरा तो है ही और यह एक बड़ी चुनौती भी है। लिहाजा सेना पूरी तरह से अलर्ट है और हर संभव कोशिश की जा रही है। उधर, कालूचक मिलिट्री स्टेशन की घटना को लेकर सोमवार को पुलिस ने कुंजवानी, पुरमंडल मोड़, बाड़ी ब्राह्मणा, रत्नूचक, नेशनल हाईवे आदि पर वाहनों को रोक कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और सेना ने मिलकर इन तमाम जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस भी इस पर पूरी नजर रखे हुए है। लगातार दो दिन की घटनाओं को लेकर पूरा अमला अलर्ट है। सभी पुलिस प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
पूरे इलाके में तलाशी अभियान, 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज ली
वायुसेना के स्टेशन पर हमले की जांच पुलिस ने भी अपने स्तर पर तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने सतवारी के आसपास के घरों की तलाशी ली। 100 से अधिक लोकेशन की सीसीटीवी फुटेज ली और 50 से ज्यादा लोगों के बयान लेकर उनसे पूछताछ की। एसएसपी जम्मू ने खुद निजी तौर पर कई लोगों से पूछताछ की। उधर, शहर के बठिंडी से पकड़े गए लश्कर के आतंकी से मिले आईईडी मामले की जांच भी इस हमले से जोड़कर की जा रही है।
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बठिंडी में पकड़े गए आतंकी से भी पूछताछ जारी है। यह पूछने पर कि क्या उक्त आतंकी का वायुसेना पर हुए हमले में कोई हाथ है, तो इस पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कह नहीं सकते। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही जांच किसी नतीजे पर पहुंचेगी। वहीं सोमवार को पुलिस और सेना ने मिलकर एयरपोर्ट के आसपास कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। कई लोगों से पूछताछ की गई और जांच के जरूरी सबूत जुटाए।