फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Commander of Western Military Command RP Singh reached forward posts

पश्चिम सैन्य कमान के कमांडर आर पी सिंह अग्रिम चौकियों पर पहुंचे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Commander of Western Military Command RP Singh reached forward posts
जम्मू। पश्चिमी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने टाइगर डिविजन का दौरा किया। वह एलओसी की अग्रिम चौकियों तक भी पहुंचे और सैन्य जवानों से रूबरू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ राइजिंग स्टार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे। टाइगर डिविजन के जीओसी मेजर जनरल जीओसी बीबी नायर ने सुरक्षा हालातों की जानकारी दी। साथ ही कोरोना महामारी से निपटने के लिए बंदोबस्त और तैयारियों की जानकारी दी। दोमाना में स्थापित की गई आइसोलेशन सुविधाओं की समीक्षा की गई। दोमाना में कोविड 19 मरीजों के लिए आइसोलेशन सुविधा उपलब्ध है। कोरोना महामारी से लड़ रहे जवानों से मुलाकात की। प्रोजेक्ट संपर्क के तहत चलने वाले सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी बिग्रेडियर वाई के अहुजा ने दी। सिंह ने तमाम निर्माण कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि सीमांत इलाकों में सड़कों का नेटवर्क काफी अच्छा है। उन्होंने सैन्य तैयारियों और कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed