{"_id":"5a1c495a4f1c1b7a548bf9c7","slug":"coldest-night-of-season-in-kargil-with-minus-10-4-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":" जम्मू-कश्मीरः माइनस 10.4 डिग्री के साथ कारगिल में बीती सीजन की सबसे सर्द रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः माइनस 10.4 डिग्री के साथ कारगिल में बीती सीजन की सबसे सर्द रात
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खून जमा देने वाली ठंड के बीच न्यूनतम माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में सीजन की सबसे सर्द रात बीती। लेह में भी माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
कश्मीर शीत लहर की चपेट में है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 29 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन आगामी दिनों में अधिकांश मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चल रहा है। दिन का पारा भी सभी क्षेत्रों में 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का पारा लगातार शून्य से होने से कई बहते हुए स्थल जमने लगे हैं।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। जम्मू में मौसम लगातार साफ चल रहा है। यहां अभी दिन का तापमान 24-25 डिग्री के बीच है। लेकिन ठंड का अहसास हो रहा है।
स्थान न्यूनतम पारा
पहलगाम माइनस 3.1
गुलमर्ग माइनस 1.5
कुपवाड़ा माइनस 1.8
काजीकुंड माइनस 1.6
श्रीनगर माइनस 0.4