फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coldest night of season in jammu

रियासत में कड़ाके की ठंड, जम्मू में बीती सीजन की सबसे ठंडी रात

Wed, 14 Dec 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
coldest night of season in jammu
घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते दुपहिया वाहन चालक। - फोटो : File Photo
रियासत कड़ाके की ठंड से कंपकंपा उठी है। कश्मीर घाटी के सभी शहरों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। लेह और कारगिल में तो पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चल रहा है। जम्मू में बीती रात 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। ठंड और कोहरे का असर जनजीवन पर दिखने लगा है। ट्रेनें लगातार कई दिनों से घंटों लेट चल रहीं हैं। बुधवार को भी 21 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से कई घंटे देरी से जम्मू पहुंचीं।
विज्ञापन


वीरवार को जम्मू आने वाली पूजा एक्सप्रेस और बुधवार को यहां से जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ीं। उड़ानें भी प्रभावित हुईं। अलबत्ता बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। बुकिंग में आई तेजी को देखते हुए नए साल पर गुलमर्ग, पत्नीटाप समेत तमाम पर्यटन स्थल हाउसफुल रहना तय है। रियासत में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में घने कोहरे से रेल और सड़क यातायात की रफ्तार बेहद सुस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

coldest night of season in jammu
snowfall - फोटो : Amar Ujala
लगभग सभी इलाकों को कोहरे ने चपेट में ले लिया है। घाटी के सभी स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित कश्मीर के अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। 
जम्मू में रात का पारा गिरने का सिलसिला जारी है।

गत सोमवार की रात भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को भी सामान्य से दो डिग्री लुढ़क कर 6.9 तक पहुंच गया। 25 दिसंबर 2015 को जम्मू में न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

सनद रहे कि इसी साल यानी 24 जनवरी 2016 को जम्मू में न्यूनतम तापमान ने 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 71 सालों का रिकार्ड तोड़ा था। इससे पूर्व 11 जनवरी 1945 में जम्मू में न्यूनतम तापमान 0.6 और 22 जनवरी 2008 को 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस सीजन में पारा इतना नीचे जाने के आसार कम ही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed