{"_id":"5c06ba76bdec224151688bbd","slug":"coldest-night-in-srinagar-water-stared-freezing-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी में ठंड से जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी में ठंड से जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड के चलते पेड़ों की शाखाएं बर्फ से जम गई...
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में पानी जमने लगा है। इससे कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 10 से 12 दिसंबर को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
मंगलवार भी गिरते पारे से राहत नहीं मिल पाई। श्रीनगर में रात का पारा शून्य से लगातार नीचे जा रहा है। इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कारगिल में भी न्यूनतम माइनस 9.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में मंगलवार को मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।