{"_id":"61be463e8a1e3016547be64a","slug":"coldest-jammu-after-14-years-kashmir-shivered","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी का मौसम : जम्मू में 14 साल बाद सर्वाधिक ठंड, कश्मीर में डल झील के साथ जम गए नदी-नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी का मौसम : जम्मू में 14 साल बाद सर्वाधिक ठंड, कश्मीर में डल झील के साथ जम गए नदी-नाले
Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
सार
जम्मू में 2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान। श्रीनगर में -6 डिग्री के साथ रही सीजन की सबसे ठंडी रात। प्रदेश में और नीचे जा सकता है पारा, 22 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में ठंड...
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में चिल्ले कलां शुरू होने से पहले ही इस बार जम्मू-कश्मीर में ठंड से कांप गया है। जम्मू में शनिवार को 2.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिसंबर महीने के दौरान जम्मू में 14 साल बाद इतना तापमान गिरा है।
विज्ञापन
इससे पहले 31 दिसंबर 2007 को 2.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया था। उधर, श्रीनगर में माइनस छह डिग्री तापमान के साथ शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर के अन्य जिलों में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर की मशहूर डल झील के साथ नदी-नाले जमने शुरू हो गए हैं। कड़ाके की ठंड के चलते कश्मीर के साथ जम्मू में भी जन जीवन प्रभावित हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू- कश्मीर में 22 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 वर्षों में यह दूसरी बार है कि चिल्ले कलां से पहले श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से इतना नीचे गया। इससे पहले 19 दिसंबर, 2020 को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में दिसंबर के महीने में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर, 2018 को दर्ज किया गया था जब पारा माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर में अब तक सबसे कम तापमान 13 दिसंबर, 1934 को - 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्रीनगर की डल झील के हिस्से जम गए हैं। गुलमर्ग से पहले द्रंग में वॉटरफॉल के अलावा कई जल स्रोत जम गए हैं।
प्रदेश में 22 से 25 तक बर्फबारी होने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर घना पश्चिमी दबाव दिख रहा है। इसके चलते 22 से 25 दिसंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
कहां पर कितना तापमान
लेह -15.3
कारगिल -13.1
गुलमर्ग -8.5
पहलगाम -8.3
श्रीनगर -6.0
कुपवाड़ा -6.1
बनिहाल -1.2
बटोत -1.1
जम्मू 2.3
श्रीनगर में दस साल में दूसरी बार गिरा इतना पारा
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में यह दूसरी बार है कि दिसंबर माह में चिल्लेकलां से पहले श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से इतना नीचे गया हो। इससे पहले 2018 में 7.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था।
18 दिसंबर, 2021 - 6.0 डिग्री
19 दिसंबर, 2020 - 6.6 डिग्री
30 दिसंबर, 2019 - 6.5 डिग्री
28 दिसंबर, 2018 - 7.7 डिग्री
25 दिसंबर, 2017 - 4.2 डिग्री
21 दिसंबर, 2016 - 6.5 डिग्री
21 दिसंबर, 2015 -5.6 डिग्री
27 दिसंबर, 2014 - 5.6 डिग्री
30 दिसंबर, 2013 - 5.3 डिग्री
23 दिसंबर, 2012 - 4.0 डिग्री
26 दिसंबर, 2011 - 4.9 डिग्री
घाटी में चिल्लेकलां से पहले ही ठंड ने दिखाया रौद्र रूप
कश्मीर में इस साल भी चिल्लेकलां से पहले ठंड ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। श्रीनगर शहर में ही न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। घाटी के अन्य हिस्सों में भी पानी तक जमना शुरू हो चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन ठंड और बढ़ेगी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख के लेह जिले में माइनस 15.3 डिग्री और कारगिल में माइनस 13.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में यह दूसरी बार है कि चिल्लेकलां से पहले श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से इतना नीचे गया हो। दिसंबर के महीने में अब तक सबसे कम तापमान 13 दिसंबर, 1934 को माइनस -12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।