{"_id":"61bf908159521713c5544ffb","slug":"cold-weather-continues-in-jammu-and-kashmir-minus-8-7-degree-mercury-in-pahalgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री पारा
Mon, 20 Dec 2021 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:35 AM IST
सार
जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार, 2.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान।
विज्ञापन
डल झील...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार आया है। यहां पर बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिन इलाको में बिजली गुल हुई है। वहां पर ठंड से पहले ही परेशान लोगों की समस्या रूम हीटर, ब्लोअर आदि न चलने की वजह से और बढ़ गई है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के मामले में पहलगाम के बाद दूसरे नंबर पर गुलमर्ग रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान मानइस 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। काजीगुंड में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वहीं जम्मू संभाग के बटोत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में ओर गिरावट दर्ज होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। 22 से 25 दिसंबर तक कई इलाको में बर्फबारी और बारिश होने पर लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिलेगी।
इन क्षेत्रो में रही कड़ाके की सर्दी
स्थान तापमान (न्यूनतम)
श्रीनगर माइनस 6. 0
पहलगाम माइनस 8. 7
गुलमर्ग माइनस 7. 9
बटोत माइनस 2. 1
जम्मू 2. 8