{"_id":"674dfdafffa2b1a9fc059964","slug":"cold-wave-in-kashmir-valley-after-three-days-of-snowfall-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में शीतलहर: गुलमर्ग में हल्की बारिश, मुगल रोड पर बर्फबारी; बरसात न होने से जम्मू का मौसम खुश्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में शीतलहर: गुलमर्ग में हल्की बारिश, मुगल रोड पर बर्फबारी; बरसात न होने से जम्मू का मौसम खुश्क
Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
सार
श्रीनगर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। जम्मू संभाग में हल्की धूप खिली। सुबह धुंध छाई रही, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में धुंध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन दिन से हो रही बर्फबारी के बाद से कश्मीर घाटी शीतलहर से कांप रही है। सोमवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हल्की बारिश और मुगल रोड पर बर्फबारी हुई। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारिश न होने से जम्मू का मौसम खुश्क चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। जम्मू संभाग में हल्की धूप खिली। सुबह धुंध छाई रही, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि रात को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम पारा माइनस 0.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर है। जम्मू में अधिकतम पारा 25.4 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम पारा 10.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे है। न्यूनतम पारा माइनस 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ऊपर है। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर की सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 8 दिसंबर को फिर बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। फिर 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।