{"_id":"f1c02a4f0ed8e3f4b9894e14929b6173","slug":"cold-storage-fire-incident-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतगृह की आग पर काबू, दमकलें अब भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतगृह की आग पर काबू, दमकलें अब भी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पांचवें दिन रियासत की सबसे बड़ी आग की दुर्घटना पर काबू पा लिया गया। नरवाल मंडी स्थित बाहु कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्ट्री में लगी आग की तपस रविवार की देर रात कम हो गई। हालांकि फायर एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने सुरक्षा के तौर पर अभी दो दमकलों को मौके पर ही लगा रखा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अफसरों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में आठ मंजिलों के सामान का विशाल मलबा पड़ा है। उसे ठंडा तो किया गया है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए मौके पर दो दमकलों को रखा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिपावली के एक दिन पहले 22 अक्तूबर को रियासत के सबसे बड़े कोल्ड स्टोरेज की आठ मंजिल इमारत में भीषण आग लगी थी। उसके बाद पिछले पांच दिनों से फायरकर्मी लगातार 24 घंटे आग पर काबू पाने की कोशिश में जूझते रहे।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार रियासत में यह सबसे भीषण आग की घटना रही, जिस पर काबू पाने के लिए पांच दिन लगे। इससे पहले जम्मू के कनाल रोड पर एक कोल्ड स्टोरेज में सबसे भीषण आग लगी थी, लेकिन उस पर काबू पा लिया गया था।
फायरकर्मियों के अनुसार स्टोरेज के अंदर जमा मलबे को ठंडा होने में समय लगेगा, क्योंकि अखरोट की लकड़ी की आग ठंडी होने में समय लगता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पदार्थ भी थे, जिनमें आग लगने के बाद उसे ठंडा होने में समय लगता है।
इस हादसे में सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को हुआ है, जिन्होंने दीवाली के लिए करोड़ों रुपये का ड्राई फ्रूट स्टोरेज में जमा कर रखा था। दिवाली से एक दिन पहले आग लगने के कारण वे उसमें से सारा सामान भी नहीं निकाल पाए।