फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coach behar trophy

कूच बिहार ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हिमाचल मजबूत

विज्ञापन
coach behar trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कूच बिहार ट्रॉफी में लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच में हिमाचल ने स्थिति मजबूत कर ली है। हिमाचल ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन पर घोषित कर दी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए हैं। तीसरे दिन हिमाचल ने तीन विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया। चौथे विकेट के रूप में सात्विक 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उज्जवल 111 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा हिमाचल की ओर से अभिनव ने नाबाद 55 और अक्षित ने 47 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर ने जैयद और ध्रुव ने दो-दो, मुदस्सिर, नसंत कुमार, मौसूब और सलमान ने एक-एक विकेट ली।


विजय हजारे ट्रॉफी - उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट से हराया

अहमदाबाद। उत्तराखंड ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट से पराजित किया। विवरांत शर्मा (83) और शुभम खजूरिया (51) ने जम्मू-कश्मीर के लिए अर्धशतकीय पारियां खेली। उत्तराखंड के लिए आकाश (3/66) और अवनीश सुधा (2/43) को विकेट मिले। जवाब में उत्तराखंड ने 45 ओवर में पांच विकेट पर 284 का स्कोर कर मैच आसानी से जीत लिया। आदित्य तारे ने उत्तराखंड के लिए 125 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। आकिब नबी ने जम्मू-कश्मीर के लिए सर्वाधिक चार विकेट लिए। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed