{"_id":"d93717baca601936e50ea6b79cb76874","slug":"cm-reviews-arrangements-for-haj-pilgrimage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने हज यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने हज यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 25 Aug 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्टेट हज कमेटी की एक बैठक में हज यात्रा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। हज एंड अकाफ मंत्री पीरज़ादा मोहम्मद सईद सहित कई विधायक तथा हज कमेटी के सदस्य और कुछ आलाधिकारी बैठक में मौजूद थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो हज कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने हज यात्रा के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों तथा अधिकारियों ने इसके लिए किए गए बंदोबस्तों के बारे में उन्हें बताया। उमर ने इस अवसर पर कहा कि हज जाने वाले यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसको सफल तरीके से संपन्न करवाने में जुटी एजेंसियों को आपसी तालमेल बनाए जाने के भी उन्होंने आदेश दिए ताकि सभी काम सही तरीके से पूरे हों। बैठक में जानकारी दी गई कि श्रीनगर से हज यात्रियों को ले जाने वाली पहली फ्लाइट 27 अगस्त सुबह दस बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
इसके बाद अगले दिन रोजाना दो विमान यात्रियों को लेकर जाया करेंगे और यह सिलसिला 12 सितंबर तक जारी रहेगा। हर उड़ान में 275 यात्री होंगे और यह सीधी श्रीनगर से मदीना मुनरवा तक जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार यात्रा के दौरान कुल 7007 यात्री हज यात्रा में शामिल होंगे। यात्रियों को एक विशेष जैकेट भी मुहैया करवाया गया है। सभी यात्रियों के टीकाकरण का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने की गई तैयारियों पर संतोष प्रकट किया।
विज्ञापन