{"_id":"6a01c07f008f7a9e440cdcc4","slug":"cm-omar-abdullah-meets-union-home-minister-amit-shah-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा
Mon, 11 May 2026 05:12 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 11 May 2026 05:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस नियमों, आरक्षण नीति के तर्कसंगतकरण और प्रशासनिक सुधार जैसे विषयों पर बात हुई। इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति और आर्थिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुशासन और स्थायी शांति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन