फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm Omar Abdullah announced compensation on after ceasefire between India and Pakistan

India-Pakistan Ceasefire: जम्मू-कश्मीर में पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, सीजफायर पर सीएम उमर की पहली प्रतिक्रिया

Sat, 10 May 2025 07:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 May 2025 07:09 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं सीजफायर के लागू होने पर इसका स्वागत करता हूं। जहां नुकसान हुआ है, उसका मुआयना करें और लोगों को राहत पहुंचाएं।
 

विज्ञापन
cm Omar Abdullah announced compensation on after ceasefire between India and Pakistan
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो चुका है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है। वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू कश्मीर में हुए नुकसान को लेकर सरकार ने मुआवजे का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा: सीएम उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर के एलान के बाद घर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चंद मिनट पहले भारत सरकार के प्रवक्ता की ओर से जो भारत और पाकिस्तान के दरमियान दोबारा सीजफायर को कायम करने का जो एलान हुआ उसका मैं दिल की गहराईयों से खैरमकदम करता हूं। 
विज्ञापन


सीएम उमर ने कहा कि देर आये दुरुस्त आये। दो-तीन दिन पहले आया होता तो शायद जो खून खराबा हमें देखने को मिला, जो जानें हमने गवाई वो कीमती जानें आज मेहफ़ूज होती। लेकिन चलिए आखिरकार पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन उठाकर हमारे डीजीएमओ से बात करके दोबारा सीजफायर जम्मू कश्मीर और बाकी इलाकों में कायम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि अब मौजूदा जम्मू कश्मीर की हकूमत की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है, नुक्सान का हम मुआयना कर उसका आकलन करें और लोगों को मुआवजा पहुंचाना शुरू करें। जहां लोग घायल हैं उनका भी सही से इलाज हो, उन्हें भी मुआवजा मिले। जैसा आज सुबह एलान हुआ है जहां-जहां कीमती जानें गई हैं। उन लोगों को हम वापिस नहीं ला सकते लेकिन उनके गम में शरीक होके उन घरों को थोड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 

आगे कहा कि नुकसान जम्मू शहर में हुआ है, लेकिन शहर से बाहर पूंछ में काफी तबाही मची है। कल राजौरी में बहुत नुक्सान हुआ,  तंगधार पहले दिन से निशाना बना है। जैसा मैंने अभी कहा कि सभी डीसी को हिदायत दी गई है कि नुकसान का आकलन कर हम तक रिपोर्ट पहुंचाएं। ताकि हम जल्द  लोगों तक मुआवजा पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ साथ कई दिनों से हवाई अड्डा बंद रहा है, उम्मीद करते हैं कि सीजफायर के बाद हवाई अड्डा फिर से खुलेगा और हमारे यहां से जो हाजी, हज के लिए जाना था नहीं जा पाए। जैसे ही हवाई अड्डा खुलता है हम उनको यहां से रवाना शुरू करेंगे।


भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का उल्लंघन
रक्षा मंत्रालय की प्रेसवार्ता में कॉमेडोर रघु नायर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कई झूठ बोले हैं। पाकिस्तान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके वरिष्ठ सेना अधिकारी ने झूठा आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। लेकिन भारतीय सेना ने ऐसा कुछ नहीं किया। सशस्त्र बलों ने सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें: Drone Attack: सीमा पार से खतरा सड़कों पर सन्नाटा, तस्वीरों में देखें श्रीनगर की सुबह; पाक की नापाक कोशिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed