फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti reviews development works

झेलम की मरम्मत को चाहिए 471 करोड़ रुपए

Sun, 26 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 26 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
cm mufti reviews development works

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में शहर में विकास और बहाली कार्य की समीक्षा की। मुफ्ती ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत का काम पूरा करने के मौके पर निर्देश जारी किए। उन्होंने श्रीनगर शहर में अवैध निर्माण पर कड़ा संज्ञान लेते हुए श्रीनगर नगर निगम आयुक्त से कहा कि लोगों को अवैध निर्माण से रोका जाए।

विज्ञापन


उन्होंने यातायात विभाग, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, टाउन प्लानिंग आर्गेनाइजेशन और श्रीनगर डेवलपमेंट अथारिटी की ओर से तैयार संयुक्त रूट प्लान की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध डल झील की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कोर्ट के आदेशों पर अमल करने और संरक्षक कार्य के लिए सभी हकदारों को विश्वास में लेकर काम करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


वहीं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटन निदेशक को जरूरी निर्देश जारी किए। इस अवसर पर बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि झेलम दरिया के आसपास संवेदनशील 4000 स्थलों में से 1179 को अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है। स्थायी तरीके से मरम्मत कार्य के लिए विभाग को 471 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed