{"_id":"28478388542cac62a48ed2006b217c86","slug":"cm-mufti-mohammad-sayeed-admitted-in-aiims-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद नई दिल्ली के एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद नई दिल्ली के एम्स में भर्ती
Updated Thu, 24 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
रियासत के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को वीरवार को बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सईद को अपने श्रीनगर स्थित निवास पर परेशानी के बाद सरकारी विमान से दिल्ली लाया गया। एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि 79 वर्षीय सईद की हालत स्थिर है।
उन्हें दोपहर 12:30 बजे मुख्य रूप से बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने कहा, ‘एंडोक्राइनोलोजी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
उनकी समस्या के कारण का पता लगाने के लिए कई परीक्षण किए जाएंगे। उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है।’ एम्स के एक अन्य डॉक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री को संभवत: वीरवार को अस्पताल में नियमित जांच के लिए एंडोक्राइनोलॉजी और मेटाबोलिज्म के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी के पास आना था।
विज्ञापन
Trending Videos
ठंड से हो सकती है परेशानी
रियासत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर में कड़ाके की ठंड में छह घंटे का दौरा किया था।
इसके बाद उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री ने उनके सरकारी निवास पर दिनभर आराम किया।
इसके चलते यह जरूरत महसूस की गई कि उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जानी चाहिए अथवा चिकित्सीय परामर्श भी लिया जाना चाहिए।
इसके चलते वीरवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को राष्ट्रीय राजधानी स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है और वो आराम कर रहे हैं।