फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM mufti mohammad sayeed admitted in AIIMS

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद नई दिल्ली के एम्स में भर्ती

Thu, 24 Dec 2015 09:49 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
CM mufti mohammad sayeed admitted in AIIMS

रियासत के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को वीरवार को बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सईद को अपने श्रीनगर स्थित निवास पर परेशानी के बाद सरकारी विमान से दिल्ली लाया गया। एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि 79 वर्षीय सईद की हालत स्थिर है।

उन्हें दोपहर 12:30 बजे मुख्य रूप से बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर  के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने कहा, ‘एंडोक्राइनोलोजी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


उनकी समस्या के कारण का पता लगाने के लिए कई परीक्षण किए जाएंगे। उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है।’ एम्स के एक अन्य डॉक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री को संभवत: वीरवार को अस्पताल में नियमित जांच के लिए एंडोक्राइनोलॉजी और मेटाबोलिज्म के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी के पास आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से हो सकती है परेशानी

CM mufti mohammad sayeed admitted in AIIMS
रियासत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर में कड़ाके की ठंड में छह घंटे का दौरा किया था।

इसके बाद उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री ने उनके सरकारी निवास पर दिनभर आराम किया।

इसके चलते यह जरूरत महसूस की गई कि उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जानी चाहिए अथवा चिकित्सीय परामर्श भी लिया जाना चाहिए।

इसके चलते वीरवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को राष्ट्रीय राजधानी स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है और वो आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed