{"_id":"55c4a635655926d51f651cdf62b0f354","slug":"cm-mufti-congratulates-to-upsc-scorers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वालों को बधाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वालों को बधाई दी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्विसेज परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले रियासत के तमाम प्रतियोगियों को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बधाई दी है। मुफ्ती ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में पास होने वाले तमाम प्रतिभागियों को उनकी कामयाबी पर बधाई। जेएंडके के जिन युवाओं ने इस साल सफलता पाई, उन्हें सीएम ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खासतौर पर अनंतनाग के मट्टन इलाके में रहने वाले अतहर आमिर उल शफी की विशेष तौर पर सराहना की, जिसने 22 साल की उम्र में कामयाबी हासिल की। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वाले रियासत के उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रियासत के लिए यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
उमर ने कहा कि 22 साल की आयु में देवीपुर मट्टन निवासी अतहर आमिर उल शफी खान यह परीक्षा पास कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है। जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा परिणाम में अपना स्थान दर्ज नहीं कर सके वह और मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़ें।
विज्ञापन