फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM mufti checks the ongoing development projects in jammu

सीएम मुफ्ती ने प्रोजेक्टों का जायजा लिया

Sat, 19 Dec 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 19 Dec 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
CM mufti checks the ongoing development projects in jammu

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को विभिन्न निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का जायजा लेते हुए उन्हें निर्धारित में मुक्कमल बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा के संस्थानों में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि बाजार के मुताबिक विद्यार्थियों को कोर्स करवाए जाएं। मार्केट से जुड़े कोर्सों को ही लाया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्रालय के हिमालयन सर्किट आफ स्वदेश दर्शन योजना के तहत जम्मू शहर के बाग-ए-बाहू में 10.82 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे म्यूजिकल वाटर फाउंटेन (साउंड और लाइट के साथ) प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वातानुकूलित गैलरी, लेजर फाउंटेन शो आदि निर्माण होंगे। इसे आगामी 18 दिसंबर 2016 तक मुक्कमल करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे अम्यूसमेंट वाटर पार्क प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

इस प्रोजेक्ट में फूड कोर्ट, ओपन एयर थियेटर आदि का निर्माण किया जाना है। उन्होंने गवर्नमेंट व महिला पालीटेक्निक इंस्टीट्यूट, गवर्नमेंट व महिला आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का दौरा कर विद्यार्थियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने निदेशक तकनीकी शिक्षा को पारंपरिक शिक्षा के साथ पारंपरिक क्राफ्ट बसोहली शाल, चित्रकारी, फुलकारी आदि पर भी काम करने के निर्देश दिए।

सरकार ने हाल ही में कौशल विकास मिशन के तहत हैंडीक्राफ्ट, पारंपरिक, मार्डन ट्रेड्स और कृषि उद्यमी पर काम करना शुरू किया है।

मुख्यमंत्री ने केके हक्कू स्टेडियम में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 6641 स्क्वेयर फीट के पवेलियन प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

इसके अलावा एमए स्टेडियम में 6.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टीपर्पज इंडोर कांप्लेक्स और 1.75 करोड़ से अपग्रेड किए जाने वाले स्वीमिंग पूल साइट का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed