फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM MEHBOOBA MUFTI LAID FOUNDATION STONE IN NEW DELHI

सीएम महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में जेके हाउस की रखी नींव

Thu, 31 Aug 2017 11:22 PM IST
चन्द्रा पाण्डेय ,अमर उजाला/जम्मू
चन्द्रा पाण्डेय ,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
CM MEHBOOBA MUFTI  LAID FOUNDATION STONE IN NEW DELHI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में जम्मू-कश्मीर हाउस की नींव रखी। चार मंजिला भवन में 24 कमरे होंगे। अति आधुनिक तरीके से बनाई जा रही इस बिल्डिंग को छह माह में पूरा किया जाएगा। वीरवार को हुए आयोजन के दौरान अधिकारियों ने सीएम को इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि इस परियोजना को 1.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। नींव पत्थर रखने के बाद मुफ्ती ने अन्य गेस्ट हाउस के विभिन्न ब्लाकों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रसोई के किटों के अलावा कमरों में लगे बिस्तरों को बदलने तथा अन्य सुविधाएं  लागू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गेस्ट हाउस में इलाज करवाने आए लोगों को सभी तरह की सहायता देने की बात भी कही।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में मुंबई, चंडीगढ़ और अमृतसर के शहरों में राज्य के संपत्तियों की स्थिति की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर परिवहन एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा, वित्तीय आयुक्त केबी अग्रवाल, प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर आरके गुप्ता, प्रधान सचिव रोहित कंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed