फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM Abdullah arrived to take stock of the situation after Pakistan s failed attacks

Jammu: पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद सीएम अब्दुल्ला ने जम्मू में हालातों का लिया जायजा; उड़ी पहुंचे उपराज्यपाल

Fri, 09 May 2025 12:42 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 May 2025 12:42 PM IST
सार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (वीरवार) रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से असफल हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया था।

विज्ञापन
CM Abdullah arrived to take stock of the situation after Pakistan s failed attacks
उड़ी पहुंचे उपराज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे हैं। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री जम्मू मेडिकल गए, जहां उन्होंने सीमा पार से हुई गोली बारी में घायल हुए लोगों का हाल जाना। वहीं रात में भारी गोलाबारी के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हुए नागरिकों से मिलने के लिए शुक्रवार को जीएमसी जम्मू का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों और अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें उनके इलाज और ठीक होने के लिए पूरी सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइल और कई ड्रोन मार गिराए गए
भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (वीरवार) रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से असफल हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हमले के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

कल रात धमाकों से गूंज उठा था जम्मू शहर
रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते दिखा।

यह भी पढ़ें- Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed