{"_id":"6322e7651bd3fc1fdf45a744","slug":"closed-drains-becoming-mosquito-nurseries-in-jammu-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Jammu: बंद नालियां बन रहीं मच्छरों की नर्सरी, गलियां बीमारियों का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Jammu: बंद नालियां बन रहीं मच्छरों की नर्सरी, गलियां बीमारियों का घर
Thu, 15 Sep 2022 02:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:20 PM IST
सार
जम्मू नगर निगम डेंगू से निपटने के दावे कर रहा है लेकिन, कई इलाके सफाई में पिछड़े हुए हैं और कई जगह फॉगिंग नहीं हुई है। रिहाड़ी समेत सुभाष नगर, पलौड़ा, सरवाल, न्यू प्लॉट, शिव नगर, जानीपुर में हालात बिगड़े हैं।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मच्छरों से निपटने के दावे कर रहा है, लेकिन व्यवस्था नाकाफी है। नालियों में पानी भरा है और गलियों में गंदगी, इनमें मच्छर पनप रहे हैं। कई इलाके सफाई में पिछड़े हैं, अब तक फॉगिंग नहीं करवाई गई। इससे शहर में डेंगू से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में रिहाड़ी नंबर-1 पर है। बीते दस दिन में यहां डेंगू के 31 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
इलाके में पड़ताल की गई तो कई लोग सफाई न होने से नाराज दिखे तो कइयों ने पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। रिहाड़ी के अलावा सुभाष नगर, पलोड़ा, सरवाल, न्यू प्लॉट, शिव नगर, जानीपुर में भी तेजी से डेंगू फैल रहा है। प्रदेश में अब तक 500 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने भी किया दौरा, नहीं सुधरी व्यवस्था
ओल्ड रिहाड़ी वार्ड-8 के संजीव गुप्ता व अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई गई। नालियां बंद हैं। गंदगी के ढेर और कई जगह पानी जमा होने से मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त बनाने के लिए नालियों को लोहे के जंगलों के ढका जाए। हाल ही में क्षेत्र में डिप्टी मेयर ने भी दौरा किया था, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी।
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर चिंता बढ़ी
दुकानदार प्रदीप सोमियाल ने बताया कि मच्छरों की समस्या बढ़ती जा रही है। दुकानों के भीतर बेहिसाब मच्छर पनप रहे हैं। क्षेत्र में साफ-सफाई न होने से परेशानी है। बरसात के बाद मच्छरों का पनपना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन रिहाड़ी में इनकी बढ़ती तादाद चिंता का विषय है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता बनी है। इलाके के कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं।
गलियां नालियां टूटी कई जगह भरा पानी
ओल्ड रिहाड़ी के बिट्टू, तिलक राज, संध्या देवी व अमित शर्मा ने बताया कि कई जगह गलियां-नालियां टूटी हैं। कई स्थानों पर पानी जमा रहता है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। नगर निगम को इलाके में फॉगिंग करवानी चाहिए। डेंगू के मामले मिलने के बाद भी संबंधित विभागों से कोई सुध लेने नहीं आया। प्रशासन को मच्छरों के सफाया करने के लिए पर्याप्त अभियान चलाए।
लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत- पार्षद
वार्ड आठ ओल्ड रिहाड़ी के पार्षद अक्षय शर्मा का कहना है कि बरसात के बाद मच्छरों का पनपना लाजमी है, लेकिन मच्छरों से निपटने के लिए लोगों को भी खुद जागरूक होने की जरूरत है। घरों और बाहर कहीं भी पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।