फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

जम्मू में 39.4 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन का सबस गर्म दिन

विज्ञापन
climate
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कश्मीर में श्रीनगर समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि जम्मू में सामान्य से 6.0 डिग्री ज्यादा तापमान रहा। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। गर्म हवाओं ने दिनभर परेशान किया। यही नहीं जम्मू में बीती रात का पारा सामान्य से चढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 20 और 21 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बिजली गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। 22 और 23 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में दिन में बारिश के बाद बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के पारे में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 21.8, पहलगाम में 20.7 और गुलमर्ग में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मंगलवार सुबह से ही गर्म हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने पसीने छुड़ाए। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी का बाजार पर भी असर दिखा। दिन के समय खरीदारों की रौनक गायब रही। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 35.6 और बीती रात का 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 29.1 और भद्रवाह में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 17.4 और कारगिल में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed