फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

चैत्र में ज्येष्ठ का अहसास, जम्मू में झुलसाने लगी गर्मी

विज्ञापन
climate
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। चैत्र माह में ही ज्येष्ठ का अहसास हो रहा है। जम्मू में आसमान से आग बरसने लगी है। दिन के पारे में लगातार उछाल आ रहा है। जम्मू में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार चल रहा है। कश्मीर में भी दिन में तपिश बढ़ गई है। कई जिलों का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगर मौसम यूं ही साफ रहता है तो आगामी दिनों में गरमी कई नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने भी तेवर तीखे कर दिए। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। पारा चढ़ने से दिन को बाजार भी सूने पड़ने लगे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 37.1 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 28.6, बटोत में सामान्य से 9.3 डिग्री चढ़कर 29.4, कटड़ा में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 34.6 और भद्रवाह में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 28.5, पहलगाम में 24.1 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.3 और कारगिल में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed