{"_id":"68586548c4480fcebc04e3de","slug":"cleanliness-will-be-created-in-the-two-km-area-around-yatri-niwas-jammu-news-c-10-jam1003-643013-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यात्री निवास के आसपास के दो किमी क्षेत्र में जगेगी स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यात्री निवास के आसपास के दो किमी क्षेत्र में जगेगी स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास के दो किलोमीटर के दायरे में स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी। नगर निगम के सफाई कर्मचारी लोगों को जागरूक करने के लिए खुद आगे रहेंगे। वह खुद भी यात्री निवास और इसके आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए रोस्टर के अनुसार दिन-रात तैनात रहेंगे।
अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर स्थित यात्री निवास में पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। यहां पर शहर ही नहीं, पूरे देश की नजरें रहेंगी। व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। यात्री निवास ही नहीं, शहर के सभी चौक-चौराहे चकाचक दिखेंगे।
अमरनाथ यात्रा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा के भक्तों के लिए यात्री निवास में जनसुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। नगर निगम के पास यात्री निवास के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था व पेयजल की जिम्मेदारी है। शहर भर के प्रमुख स्थानों, चौराहों पर नियमित सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम की तरफ से पेयजल, शौचालय की सुविधा में कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए नगर निगम के कमिश्नर डा. देवांश यादव विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पूरे देश से आने वाले लाखों की संख्या में अमरनाथ यात्रियों की रवानगी यात्री निवास से ही होगी।
यात्रा मार्ग पर संभावित परेशानियों, स्वास्थ्य की दृष्टि से यात्रियों को किस तरह खुद को फिट रखना है, इसके लिए चिकित्सा टीमों की जानकारी, कंट्रोल रूम की जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाएगी। साथ ही जो जरूरी सूचनाएं हैं उन्हें सामूहिक तौर पर यहीं पर अधिकारी साझा करेंगे। सामरिक, अध्यात्मिक दृष्टिकोण से यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने लंगर कमेटियों व संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
सफाई लगातार कराई जा रही : देवांश
नगर निगम के कमिश्नर डा. देवांश यादव ने बताया कि भगवती नगर यात्री निवास के अंदर व बाहर सफाई लगातार कराई जा रही है। आसपास दो किलोमीटर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाएगी। यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है। दो दिन पहले से ही विभिन्न राज्यों से बाबा के भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भक्तों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के नियंत्रण को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।