{"_id":"d0d382e9bee17dbb165121e023f107e1","slug":"cleaning-staff-protest-against-beauty-parlor-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीपर्स ने पार्लर के बाहर डाला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीपर्स ने पार्लर के बाहर डाला कचरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सफाई कर्मी के साथ एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को बदसलूकी करना महंगा पड़ गया। उसे पुलिस चौकी के चक्कर लगाने के साथ-साथ लोगों की बातें भी सुननी पड़ीं। इतना ही नहीं, सफाई कर्मियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने संजय नगर स्थित ब्यूटी पार्लर के बाहर कचरे का ढेर लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शन कर पुलिस से ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। वहीं देर शाम तक कचरा नहीं उठाया गया था। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान रिंकू गिल ने किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर मामले को खत्म करवाना चाहा, लेकिन महिला की ओर से अपनी गलती स्वीकार नहीं करने की वजह से कर्मियों में गुस्सा बरकरार रहा।
विज्ञापन
रिंकू गिल के मुताबिक शनिवार को नगर निगम कमिश्नर का दौरा था। इसको लेकर संजय नगर क्षेत्र की महिला सफाई कर्मी ने साफ-सफाई की थी।
इसी दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका डस्टबिन लेकर आईं। थी। तब सफाई कर्मी ने अफसरों के आने की बात समझाते हुए कचरा डस्टबिन में डालने को कहा। लेकिन, पार्लर संचालिका ने मनमानी करते हुए कचरा नाली में डाल दिया। इस पर दोनों में बहस हो गई। सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी यूनियन को दी, तो उन्होंने डिग्यिना पुलिस चौकी में शिकायत कर दी।
बुधवार को महिला को चौकी बुलाया गया और गलती स्वीकार करने को कहा गया, लेकिन उसने गलती नहीं मानी। वहीं गुस्साए सफाई कर्मी वीरवार को कचरे से भरी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे और उसे ब्यूटी पार्लर के बाहर खाली कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद भी मामला नहीं सुलझा। वहीं कचरे का ढेर लगने से लोग परेशान हो उठे।