{"_id":"641b67c09e130de4c10cac97","slug":"cleaning-problem-samba-news-c-10-1-74763-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नालियों का सही निर्माण व सफाई न होने से सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नालियों का सही निर्माण व सफाई न होने से सड़कों पर बह रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर नगरपालिका के कर्मी नहीं कर रहे नियमित सफाई, कचरे से अटी नालियां
हाईवे पर भी बने नालों में भरी गंदगी, सड़क पार रहा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। शहर में नगरपालिका ठीक से सफाई नहीं कर रही, जिससे लगातार गंदगी फैलती जा रही है। शहर में सीवरेज नालियों का व्यवस्थित निर्माण न होना गंदगी फैलने का मुख्य कारण बना हुआ है। दूसरी ओर नगरपालिका के सफाई कर्मी भी लापरवाही बरत रहे हैं। वे नालियों की नियमित सफाई नहीं करते। कई नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं।
बारिश के मौसम में विजयपुर शहर की स्थिति बद से बदतर हो जाती है। नालियां व्यवस्थित न होने से उनका पानी नहीं निकल पाता। फिर वह गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। नगरपालिका की हर बैठक में पार्षदों द्वारा शहर की सफाई का मुद्दा मुख्य रूप से उठता है, लेकिन नपा इसे लेकर अभी तक कोई खास कदम नहीं उठा पाई है। शहर से गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों का व्यवस्थित निर्माण नहीं किया जा रहा है। नालियों उतार-चढ़ाव में बनाई गई हैं। ऐसे में नालियों का पानी बाहर नहीं जाता।
-- -- -
गंदगी से अटे पड़े हाईवे के किनारे बने नाले
हाईवे के निर्माण के दौरान दोनों ओर बड़े-बड़े नालों का निर्माण पानी निकालने के लिए किया गया था। अब ये नाले भी कचरे से अटे पड़े हैं। इसमें पानी जा ही नहीं रहा है। ऐसे में बारिश का पानी सड़क मार्ग पर ही रहता है। इससे सड़क भी क्षतिग्रस्त होती है। मुख्य चौक विजयपुर और रेलवे चौक विजयपुर हाईवे के किनारे बने नाले में नालियों का गंदा पानी नहीं जाता। वह पानी हाईवे से ही निकलता है। इस बीच बाजार में आने वाले लोग मुंह ढंक कर जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -
इसी सड़क से रोजाना गुजरते हैं सभी अधिकारी
विजयपुर मुख्य चौक से ही एसडीएम कार्यालय, जल शक्ति विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय, डीएसपी विजयपुर कार्यालय, बिजली विभाग कार्यालय सहित नपा कार्यालय के अधिकारी इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
-- --
ये सब बातें मेरे ध्यान में हैं, और बहुत बार हाईवे अथॉरिटी के ध्यान में भी लाई गई हैं। नोटिस भी लिखा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। नगरपालिका जल्द ही नालियों की सफाई के साथ हाईवे पर बने नालों को साफ करेगी।
- गणेश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष, विजयपुर