{"_id":"56f694e64f1c1b491bf14dfd","slug":"class-x-student-was-badly-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खेलते छात्र पर डंडों और पत्थरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खेलते छात्र पर डंडों और पत्थरों से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव दानु में वॉलीबाल खेलते कुछ युवकों ने एक दसवीं कक्षा के छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़ाई गालीगलौज को लेकर हुई है। पुलिस ने दो से तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। घायल के सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव का रहने वाला शकील अहमद घर के बाहर वॉलीबाल खेल रहा था। तभी उसकी कुछ युवकों के साथ गालीगलौज को लेकर बहस शुरू हो गई। इसमें दो युवकों ने उसके सिर पर डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद घायल छात्र का भाई वहां पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके सिर पर कई टांके लगाए गए। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन