फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   class 11 paper leak through whatsapp from sundarbani rajouri j&k

जम्मू-कश्मीरः WHATSAPP के जरिए लीक हुआ था 11वीं का पेपर, सुंदरबनी से हुई थी शुरूआत

Fri, 06 Apr 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 06 Apr 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
class 11 paper leak through whatsapp from sundarbani rajouri j&k
JKBOSE - फोटो : DEMO PHOTO
 11वीं कक्षा के फिजिकल एजूकेशन विषय का पेपर परीक्षा के 24 घंटे पहले ही लीक हो गया था। यानी मंगलवार को सुबह नौ बजे पेपर की फोटो कापियां बच्चों के मोबाइल पर थी।  व्हाट्स एप पर प्रश्न पत्र देख बच्चों ने विषय की पूरी पढ़ाई करने के बजाए पेपर में दिए प्रश्नों के उत्तरों को तलाश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्र एक दूसरे को व्हाट्स एप पर पेपर भेजने लगे। हद तब हो गई जब मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पेपर वायरल होते हुए बोर्ड के एक अधिकारी के मोबाइल पर आ गया। बोर्ड अधिकारियों ने रात दस बजे पेपर को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेपर सुंदरबनी इलाके के एक स्कूल से लीक हुआ है। हालांकि नियमों के अनुसार पेपर को परीक्षा होने के दस मिनट पहले की परीक्षा हाल में खोला जाता है। पेपर की सील खोलते समय परीक्षा अधीक्षक का होना जरूरी होता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चार से दस अप्रैल तक की परीक्षाएं हुई रद्द 

class 11 paper leak through whatsapp from sundarbani rajouri j&k
exam
अब बोर्ड ने चार अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होने वाली तमाम परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। परीक्षाएं अब नई तिथियों को ली जाएगी। 

बोर्ड ने जुटा पेपर तैयार करने में 
फिजिकल एजूकेशन का पेपर लीक होने के बाद अब नए सिरे से पेपरों को तैयार किया जा रहा है। दो दिनों के अंदर पेपर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद आगामी तिथियों में परीक्षाओं से पहले पेपरों को दोबारा से परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा लीक होने के बाद नए सिरे कुछ विषयों की परीक्षा ली जा रही है। पेपर लीक होने के कारणों का शुक्रवार को पता चलेगा। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
- फारूक अहमद शाह, शिक्षा सचिव 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed