{"_id":"591593614f1c1bf207850eb1","slug":"clashes-between-protesters-and-security-forces-triggered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 12 May 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घाटी में तनाव के बीच कई इलाकों में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। इस क्रम में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई इलाकों में प्रदर्शन किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कश्मीर की ग्रीष्मकालीन श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बारामुला जिले के सोपोर में भी हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के अनुसार सोपोर की मरकजी जामिया मस्जिद इलाके में इकठ्ठा हुए युवकों ने छात्रों के गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सोपोर के मेन बाजार इलाके में सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन