{"_id":"c3f4b5f00d81b856f965163ae4cba79c","slug":"clashes-between-nc-pdp-workers-in-kulgam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में नेकां-पीडीपी कार्यकर्ता भिड़े, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में नेकां-पीडीपी कार्यकर्ता भिड़े, लाठीचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुलगाम जिले में नामांकन भरने जा रहे नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मामूली बात पर शुरू हुआ बवाल बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया। जिला अधिकारी कार्यालय के भीतर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस बात पर दोनों पक्ष हिंसक हो उठे। घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। हमारे स्थानीय संवाददाता के अनुसार, पीडीपी के प्रत्याशी नाजिर अहमद अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय जा रहे थे तभी दूसरी तरफ से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आ गए।
विज्ञापन
दोनों के आमने-समाने आती ही दोनों के समर्थक भिड़ गए। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भाजपा के कुलगाम सीट के प्रत्याशी के घर पर भी अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग का मामला समाने आया था।
विज्ञापन