{"_id":"5890d22a4f1c1b691ae808a6","slug":"clash-in-pampore-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपोर में मुठभेड़ के दौरान हिंसक झड़प का फायदा उठकर आतंकी फरार, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर में मुठभेड़ के दौरान हिंसक झड़प का फायदा उठकर आतंकी फरार, चार लोग जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में मंगलवार को आतंकियों की तलाश के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान लोगाें ने पथराव कर दिया। हिंसक झड़प में चार लोग जख्मी हो गए।
राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने उपद्रवियाें को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा। इस दौरान फायरिंग भी हुई। अस्पताल ले जाए गए घायलों की जांच में डॉक्टराें ने गोलियों के घाव पाए। उधर हिंसक झड़प की आड़ लेकर आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
जानकारी के अनुसार पांपोर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इससे पहले कि तलाशी अभियान आगे बढ़ पाता, आसपास के लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन बाद में हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवी खदेड़ दिए गए।
विज्ञापन
हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों को श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार घायलों को बुलेट इंजरी है, हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।