फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash between prisoners and police In Srinagar Central jail

श्रीनगर सेंट्रल जेल में कैदियों और पुलिस कर्मियों में झड़प, सीआरपीएफ की कई कंपनियां तैनात

Fri, 05 Apr 2019 02:22 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 05 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
clash between prisoners and police In Srinagar Central jail
श्रीनगर सेंट्रल जेल में तनाव के चलते फाॅर्स तैनात - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर की हाई सिक्योरिटी वाली सेंट्रल जेल में वीरवार शाम को कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई कैदियों ने इस दौरान सुरक्षा घेरा पार करने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


स्थिति पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की कई कंपनियां और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जेल में अफवाह फैल गई कि कुछ कैदियों को जेल से कश्मीर घाटी के बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। इस पर कैदियों ने बवाल शुरू कर दिया। साथ ही बाहरी सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

clash between prisoners and police In Srinagar Central jail
श्रीनगर सेंट्रल जेल में तनाव के चलते फाॅर्स तैनात - फोटो : बासित जरगर
इस पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षा बल और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई। वहीं सूत्रों के मुताबिक यह झड़प व मारपीट जेल में ओल्ड बैरक सिस्टम लागू करने के विरोध में शुरू हुआ। 

इस दौरान कैदियों को शांत कराने के लिए बैरक में घुसे एसएचओ और एसडीपीओ समेत कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई। हाई सिक्योरिटी वाली यह जेल डाउन टाउन में स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed