{"_id":"5aa8c9b64f1c1b92778b5658","slug":"claim-of-ansar-was-the-third-terrorist-hyderabadi-was-killed-in-hakuba","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अंसार का दावा, हकूरा में मारा गया तीसरा आतंकी हैदराबाद का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अंसार का दावा, हकूरा में मारा गया तीसरा आतंकी हैदराबाद का था
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के हकूरा में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए तीसरे आतंकी के बारे में अंसार गज्वातुल हिंद ने दावा किया है कि वह हैदराबाद का तौफीक था। संगठन की ओर से कहा गया है कि हैदराबाद से 2017 में घाटी आने के बाद वह आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
उसका जिहादी नाम सुल्तान जबूल अल हिंद तथा अब जर्र अल हिंदी था। संगठन ने अपनी वेबसाइट अल नसर पर कहा गया है कि ईशा फाजिली तथा सैयद ओवैस के साथ तौफीक मारा गया। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के हकूरा में सुरक्षा बलों ने सोमवार को तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इनमें दो स्थानीय आतंकी थे। एक आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मारे गए दो आतंकियों का संबंध तहरीक उल मुजाहिदीन तथा हिजबुल मुजाहिदीन से था।
विज्ञापन
हिंसा की आशंका में श्रीनगर तथा अनंतनाग जिले में सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए थे। बोर्ड तथा कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तथा रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई थी।
मारे गए आतंकी तहरीक उल मुजाहिदीन और हिजबुल के
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी दो अलग अलग आतंकी संगठनों के थे। इस मुठभेड़ में ढेर हुए दो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और एक तहरीक उल मुजाहिदीन से जुड़ा था।