फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civilian killed in crossfire at thindpora kupwara

J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों की गोलीबारी में आम नागरिक की मौत

Sun, 17 Dec 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 17 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
civilian killed in crossfire at thindpora kupwara
- फोटो : File Photo

 उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में सेना तथा आतंकियों के बीच शनिवार की रात हुई फायरिंग के दौरान क्रास फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेना भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। श्रीनगर में 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इलाके के ठंडीपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने घात लगाया था।
विज्ञापन


इस दौरान गांव में एक नाला के पास तीन लोगों की संदिग्ध हलचल देखी गई। इन्हें ललकारा गया तो आतंकियों ने एंबुश पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पार्टी ने भी इसका जवाब दिया। इस दौरान क्रास फायरिंग में आसिफ इकबाल भट नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुपवाड़ा जिला के ठंडीपोरा में फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल में भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। बताते हैं कि आसिफ सूमो ड्राइवर था। सेना की फायरिंग में नागरिक की मौत की खबर मिलते ही सुबह लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 

सुरक्षा बलों पर बरसाए गए पत्थर

civilian killed in crossfire at thindpora kupwara

​प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थर बरसाए। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हिंसक झड़पों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

आसिफ के जनाजे में भी काफी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी की गई। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद भी जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्हें पास के थाने में ले जाया गया।  

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
सूमो ड्राइवर के मारे जाने के मामले में डीसी कुपवाड़ा ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। असिस्टेंट कमिश्नर रेवन्यू कुपवाड़ा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। तीन सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed