फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civil defence mock drill regarding earthquake

शहर में भूकंप से मच गई अफरातफरी

Sun, 15 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
civil defence mock drill regarding earthquake

शनिवार को शहर में जोरदार भूकंप आया। इससे हर तरफ अफरातफरी मच गई। हर कोई बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। बचाव के लिए प्रशासन ने हरकत में आते हुए तुरंत बचाव कार्य चलाया। आपदा प्रबंधन ने संबंधित विभागों से मिलकर लोगों को बचाया। भूकंप में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां तक कि इसके लिए हेलीकाप्टर सेवा का भी इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


चौंकिए मत! दरअसल ऐसी किसी आपदा आने पर किस तरह से बचाव कार्य चलाया जाएगा, इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के पांच जगहों पर मॉक ड्रिल की गई। तीन दिन से चली आ रही मॉक ड्रिल का शनिवार को समापन हो गया। शहर के गांधी नगर, पुलिस लाइन, एमए कालेज, विशाल मेगा मार्ट और विकास भवन में यह मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त जम्मू अजित कुमार साहु मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पूरे प्रबंधन को मैनेज किया। इसमें बताया गया कि यदि भूकंप आएगा तो किस तरह से काम किया जाएगा। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी और राज्य डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से यह आयोजन किया गया। इसमें सीआरपीएफ, सेना, राज्य पुलिस, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गांधी नगर और मेडिकल कालेज अस्पताल को भी इसमें मुख्य रूप से शामिल किया गया। संचार सेवा ठप होने पर भी किस तरह से आपदा प्रबंधन किया जाएगा, इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया गया। हेलीकाप्टर सेवा का भी इस्तेमाल किया गया। बताया गया कि किस तरह से इसका उपयोग किया जाएगा।


उपायुक्त अजित कुमार साहु ने कहा कि भूकंप आने पर काफी बड़ी तबाही होती है। यदि इससे निपटने के व्यापक इंतजाम किए गए हों तो बड़े नुकसान को कम किया जा सकता है। इसी को लेकर यह आयोजन किया गया ताकि प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed